Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

राहुल द्रविड़ की लीडरशिप में फिर से खेलने को लेकर पृथ्वी शॉ उत्साहित

पृथ्वी शॉ को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुने जाने का विश्वास था जो सही साबित भी हुआ है. पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में 827 रन बनाए और इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया. इससे उनकी टीम के लिए दावेदारी बढ़ गई है.
पृथ्वी शॉ ने श्रीलंका रवाना होने से पहले कोच राहुल द्रविड़ के साथ काम करने, बल्लेबाजी और अनुशासन सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि राहुल द्रविड़ के साथ होने से ड्रेसिंग रूम में सभी से अनुशासन की उम्मीद की जा सकती है.
राहुल द्रविड़ की लीडरशिप में फिर से खेलने पर शॉ ने कहा, राहुल सर के नेतृत्व में एक अलग तरह का मजा है. वह हमारे भारत के अंडर-19 कोच थे. वह जिस तरीके से बात करते हैं, अपना कोचिंग अनुभव शेयर करते हैं, वह अद्भुत है. जब भी वे खेल के बारे में बात करते हैं तो पता चलता है कि कितना अनुभव लेकर आ हैं. वे क्रिकेट के बारे में सब कुछ जानतें है. वे परिस्थितियों और उनके उपयोग के बारे में जैसे बताते हैं, वह बहुत ही अच्छा है.