Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से किया कब्ज़ा

सेंट लुसिया। एविन लुइस (79) की शानदार पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने यहां डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 16 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली है। विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लुइस के 34 गेंदों पर चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 79 रन के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 199 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन ही बना सकी। विंडीज की तरफ से शेल्डन कॉट्रेल और आंद्रे रसेल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि हेडन वाल्श को एक विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान आरोन फिंच ने 34, मिशेल मार्श ने 30, मैथ्यू वेड ने 26, मोएसिस हेनरिक्स ने 21और एंड्रयू टाई ने 15 रन बनाए, जबकि मिशेल स्वीपसन 14 और जोश हेजलवुड 13 रन बनाकर नाबाद रहे।