Breaking News
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
  • माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
  • सीएम धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।

यूपी में 1 जून से कई जिलों में लॉकडाउन में मिलने जा रही है राहत

लखनऊ. यूपी में कोविड के मामलों में लगातार कमी के बाद सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में राहत देने का फैसला किया है. इसके तहत 1 जून से उन जिलों में छूट मिलेगी जहां कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 600 से कम है. ऐसे जिलों में सप्ताह में 5 दिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाएगी जबकि शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी और हर शाम 7 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू होगा. यूपी में 50 से ज्यादा जिले ऐसे हैं जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 600 से कम है. इन जिलों में सरकार ने लोगों को राहत देने का फैसला किया है.
इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, कानपुर नगर, आगरा जैसे 600 से अधिक एक्टिव केस वाले कुछ जिलों में सख्ती और बढ़ाई जाएगी, ताकि यहां भी केस कम हो सकें. अगले आदेश तक इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू यथावत जारी रखा जाएगा. गृह विभाग ने इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है.