हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर SC आयोग ने कहा- ‘इसमें कोई दलित एंगल नहीं’
देहरादून, न्यूज़ आई : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने मंगलवार को साफ तौर पर कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े कथित “शुद्धिकरण” की घटना में कोई अनुसूचित जाति का एंगल नहीं था. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगने का कोई सवाल ही नहीं उठता.
दूसरी तरफ, कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सत्ताधारी भाजपा पर अपने हमले तेज कर दिए हैं. कांग्रेस का आरोप है कि इस घटना के पीछे भाजपा नेताओं का हाथ है. कांग्रेस ने दावा किया कि ऐसी घटना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) का सीधा उल्लंघन है. इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए.
