Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

बाबा रामदेव की बयानबाज़ी के ख़िलाफ़ देहरादून समेत प्रदेशभर में चिकित्सकों का विरोध

देहरादून। बाबा रामदेव की एलोपैथिक चिकित्सा के बारे में अभद्र टिप्पणियों एवं प्रशासन की असंवेदनदशीलता के विरोध में आईएमए और पीएमएचएस एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड में आज ब्लैक डे मनाया जा रहा है। सभी डॉक्टरों द्वारा आज देहरादून समेत पूरे राज्य में आज काली पट्टी बांध कर काम किया गया। योगगुरु बाबा रामदेव के ऐलोपैथिक चिकित्सकों पर दिए गए बयान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेशभर के निजी और सरकारी चिकित्सक बाबा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक जून को काला दिवस मना रहे है । इस दौरान वह काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के छात्र भी इस आंदोलन में शामिल हैं। इधर, प्रांतीय चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संघ ने स्वास्थ्यकर्मियों से पतंजलि के सभी उत्पादों के बहिष्कार और अपने नाते-रिश्तेदारों को भी इस ओर प्रेरित करने की अपील की है बाबा रामदेव के ऐलोपैथी और चिकित्सकों को लेकर दिए बयानों की वजह से निजी और सरकारी चिकित्सक नाराज चल रहे हैं।