Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के मूल्यांकन और क्राइटेरिया के लिए कमेटी की गई गठित

नई दिल्ली: CBSE द्वारा कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के मूल्यांकन और क्राइटेरिया के लिए एक कमेटी गठित की गई है. परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि CBSE समिति 10 दिनों के भीतर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के मूल्यांकन मानदंड पर रिपोर्ट सौंपेगी.
बता दें बुधवार को CBSE ने कहा था कि वह कक्षा 12 के मूल्यांकन के लिए क्राइटेरिया तैयार करने की प्रक्रिया में हैं. इसके पूरा होने के बाद वो इसे सार्वजनिक डोमेन में डाल देंगे. बता दें मंगलवार को CBSE ने 12वीं क्लास की परीक्षा रद्द कर दी थी. CBSE के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि माता-पिता, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और छात्रों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है. साथ ही सभी से अनुरोध है कि घबराएं नहीं.
गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर केंद सरकार ने मंगलवार को CBSE की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया. यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया.