Breaking News
  • राज्य में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और आधुनिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 8 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • यूसीसी, नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर उत्तराखंड ने कायम की नई मिसालः मुख्यमंत्री
  • हिमालय ब्रांड से उत्तराखंड की मातृशक्ति के उत्पादों को देश-दुनिया में मिल रही नई पहचानः मुख्यमंत्री धामी
  • हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

एक्ट्रेस नायरा नेहल को पुलिस ने छापेमारी में ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार !

फिल्म जगत में ड्रग्स की मौजूदगी को लेकर बीते कई दशकों से बातें होती रही हैं लेकिन सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले के बाद से प्रशासन इसे लेकर काफी ज्यादा अलर्ट रहने लगा है. हालांकि बावजूद इसके कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस नायरा नेहल को पुलिस ने छापेमारी में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. नायरा नेहल शाह को पुलिस ने उनके बर्थडे के दिन गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक पांच सितारा होटल में ड्रग्स पार्टी कर रही थीं. मामला मुंबई के सांताक्रूज थाने का है. जहां एक आलीशान होटल में नेहल अपनी बर्थडे पार्टी कर रही थीं. उसी वक्त पुलिस को किसी ने पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल की खबर दे दी.खबरों की मानें तो इसके बाद पुलिस ने रात के 3 बजे छापेमारी की और नायरा को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया. बता दें कि नायरा फिल्मों और टीवी शोज में छोटे बड़े रोल करती रही हैं.