Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

मलाइका अरोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फैंस को भी योग करने के लिए मोटिवेट करती नज़र आई

(बॉलीवुड डेस्क)। अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के खास मौके पर अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा-‘मेरे लिए यह एक और दिन है, मेरे लिए यह जीवन का एक तरीका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’ वीडियो में मलाइका योग करती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वह फैंस को भी योग करने के लिए मोटिवेट कर रही है। फैंस मलाइका के इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अपनी फिटनेस के लिए मशहूर 48 वर्षीय मलाइका अरोड़ा हर दिन योग करती हैं और इस उम्र में भी वह एकदम फिट हैं। मलाइका अक्सर अपने योगा वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।