Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन आज मना रही हैं अपना 30वां जन्मदिन

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. बिग बॉस सीजन 14 का हिस्सा रहीं जैस्मिन ने ‘दिल से दिल तक’,’टशन ए इश्क’ और ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शोज में काम किया है. हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बिग बॉस में आने के बाद ही मिली. जैस्मिन का जन्म कोटा, राजस्थान के एक सिख परिवार में 28 जून 1990 को हुआ था. जैस्मिन ने एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग भी की है और वह अपने क्यूट अंदाज के लिए हमेशा पॉपुलर रही हैं. बिग बॉस सीजन 14 की बात करें तो इस शो में भी जैस्मिन अपने नेचर के चलते दर्शकों के दिलों को जीत सकीं. बिग बॉस हाउस के सदस्यों में भी ज्यादातर लोगों के बीच जैस्मिन पसंद की गईं.