Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

देश में गैर बीजेपी औऱ गैर कांग्रेसी तीसरा मोर्चा बनाने की सुगबुगाहट तेज !

नई दिल्ली: देश में गैर बीजेपी औऱ गैर कांग्रेसी तीसरा मोर्चा बनाने की अटकलों के बीच एनसीपी नेता शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार को हुई एक बैठक में आठ दलों के नेता पहुंचे. इसमें तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी, राष्ट्रीय लोकदल, सीपीआई, सीपीएम, आम आदमी पार्टी , समाजवादी पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस शामिल है. इसके अलावा पूर्व सांसद पवन वर्मा और जावेद अख्तर, संजय झा और पूर्व राजनयिक केसी सिंह भी इसमें भाग ले रहे हैं. इसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक साझा मंच बनाने की कोशिश माना जा रहा है. हालांकि शरद पवार ने इसे किसी तीसरे मोर्चे की कवायद मानने से इनकार किया है.