Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

अर्जुन कपूर ने अपने हाथ पर बहन अंशुला कपूर के लिए बनवाया टैटू

अभिनेता अर्जुन कपूर इस वक्त सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं और सुर्खियों में है। दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने हाथ पर बहन अंशुला कपूर के लिए टैटू बनवाया है। इसकी जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए दी है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर अपने बाएं हाथ में बहन अंशुला के लिए टैटू बनवाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने अपने हाथ में अंशुला के नाम का पहला शब्द यानी ए गुदवाया है। ए के साथ उन्होंने दिल भी बनाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- ‘वह मेरी आस्तीन का इक्का है। अंशुला कपूर और मैं, जिंदगी में ए के जरिए हमेशा के लिए आपस में जुड़े हुए हैं।’
अर्जुन कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर उनके तमाम फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी प्रतिक्रिया दे रही हैं। अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर बॉलीवुड के सबसे मशहूर भाई-बहन की जोड़ी में से एक हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है और एक दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं।