Breaking News
  • राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में विवाहित महिलाओं पर परिवार की बर्बरता पर महिला आयोग अध्यक्ष सख्त, एसएसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • प्रदेश में पोलिंग पार्टियों के लौटने के बाद जारी हुआ नया मतदान प्रतिशत
  • वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल समुचित कदम उठाने के दिये निर्देश
  • केदारनाथ धाम में घोड़े-खच्चरों के रात्रि विश्राम पर लगाया प्रतिबंध, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
  • एम्स के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू, टॉपर छात्र-छात्रों को देंगी मेडल

2022 का विधानसभा चुनाव सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगाः त्रिवेंद्र

काशीपुर, न्यूज़ आई। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत अच्छा काम कर रहे हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा और सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बुधवार को पूर्व सीएम रावत रामलीला मैदान में भाजयुमो के रक्तदान शिविर के शुभारंभ से पूर्व वार्ता कर रहे थे। चुनाव में त्रिवेंद्र या तीरथ किसके कार्यकाल को लेकर जनता के बीच जाने के सवाल पर उन्होंने कहा भाजपा सरकार 18 मार्च 2017 से चल रही है। तब भी टीएसआर थे और आज भी टीएसआर हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग पर कहा कांग्रेस का ऐसा स्वभाव रहा है। उन्होंने देश के कई राज्यों में आपातकाल लगाया है। कहा 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा और सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पूर्व सीएम ने कहा भाजपा ने एक जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी होने के कारण पूरे देश में सेवा ही संगठन कार्यक्रम शुरू किया। इसके तहत कोरोना काल में जरूरतमंदों को दवाओं की किट, राशन किट तथा घर-घर जाकर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाये गये। महामारी में प्रदेश के ब्लड़ बैंक खाली हो गये। ऐसे में पूरे प्रदेश में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं से पहले रक्तदान और बाद में टीकाकरण कराने को कहा जा रहा है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, गजराज बिष्ट आदि मौजूद थे।