Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी से उनके आवास पर की मुलाकात

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके आवास पर मुलाकात की है. इस बात की जानकारी खुद सिद्धू ने ट्वीट कर दी. उन्होंने मुलाकात की फोटो ट्वीट करते हुए कहा, ‘प्रियंका गांधी वाड्रा से आज लंबी मीटिंग हुई.’
अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले नवजोत सिंह सिद्धू की प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके घर पर मुलाकात हुई. इसके बाद प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी से मुलाकात करने उनके घर पहुंची. वहां कांग्रेस में चल रहे विवाद पर राहुल से बातचीत की. फिलहाल अब प्रियंका अब अपने घर वापस आ चुकी हैं. यहां उन्होंने फिर सिद्धू से मुलाकात की. पहले यह जानकारी सामने आई थी कि सिद्धू की मंगलवार को ही कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात होगी लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी.