Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

चिकित्सक सच्चे मायनों में हैं मानवता के योद्धा: सीएम तीरथ

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी सम्मानित चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारे चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना जीवन खतरे में डालकर आम आदमी के जीवन को बचाने का कार्य किया है। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं का ही यह परिणाम है कि कोविड की आज जो स्थिति सुधर रही है उसमें उनका अहम योगदान है। चिकित्सक सच्चे मायनों में मानवता के योद्धा हैं। नेशनल डॉक्टर्स डे समाज में चिकित्सकों के महत्व और योगदान को समझने का भी दिन है।