Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

संयुक्त निदेशक राजेश कुमार को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

देहरादून, न्यूज़ आई। सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक राजेश कुमार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के मुख्यालय में बुधवार को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। राजेश कुमार ने 02 फरवरी, 1991 से 30 जून, 2021 तक विभाग को अपनी सेवाएं दीं। सेवा निवृत्ति से पूर्व श्री कुमार मुख्य सचिव के मीडिया प्रभारी के साथ ही विभाग में अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी भूमिका निभाते रहे।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने राजेश कुमार को सरकारी सेवा से सेवा निवृत्ति के लिए बधाई एवं भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवा निवृत्ति एक सुखद अनुभव होना चाहिए। अपर निदेशक डॉ. अनिल चन्दोला ने विभाग की ओर से राजेश कुमार की सेवाओं को सराहनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्ति के उपरान्त भी राजेश कुमार से आत्मीय सम्बन्ध बने रहेंगे। महानिदेशक रणबीर सिंह चौहान ने राजेश कुमार को स्मृति चिन्ह् व शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया। राजेश कुमार ने विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का उनकी सेवा के दौरान उन्हें दिये गये सहयोग व सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, उप निदेशक के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, सहायक निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।