Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

कोविड के दौर में अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को रोजगार देने के सबंध में सीएम से मिले

हल्द्वानी/देहरादून, न्यूज़ आई। सर्किट हॉउस काठगोदाम में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी, नैनीताल जिला अध्यक्ष सर्वेन्द्र बिष्ट एवं जिला महामंत्री भूपेन्द्र रावत समेत दर्जनों पत्रकारों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात करते हुए कोविड-19 के दौर में अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को रोजगार देने के सबंध में बातचीत करने के साथ ही एक मांगपत्र सौंपा। वही मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बातों को गंभीरता से लेते हुए दिवंगत पत्रकारो के परिजनों को उपनल और पीआरडी से रोजगार देने की बात पर अपनी सहमति जताई और घोषणा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ सरकार हमेशा खड़ी रहेगी। इस घोषणा के बाद मुख्यमंत्री तीरथ रावत की प्रदेश के पत्रकारों ने सराहना की और इस निर्णय का स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम में कोरोना के दौरान दिवंगत पत्रकारों के परिवार से मुलाकात कर उनसे हाल जाना, इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार स्व. दानिश खान के पत्नी व पुत्र को शॉल ओढ़कर सम्मान दिया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष तारा जोशी, प्रदेश सचिव अरविन्द मलिक, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष रावत, हल्द्वानी नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, कमल जगाती, अजय कुमार, राजेन्द्र बिष्ट, खालिद खान, गोविन्द बिष्ट, कार्तिक बिष्ट, राजीव चावल, संजय तलवार, नागेश दुबे, शोएब खान, भूपेश कन्नौजिया, एएन तिवारी, शेर अफगान आदि पत्रकार थे।