Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में की रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आज से रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत की है. यह यात्रा आज संगम नगरी प्रयागराज से शुरू हुई है. यात्रा का समापन 10 जुलाई को राजधानी लखनऊ में होगा. यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी जहां एक तरफ युवाओं व बेरोजगारों को रिझाते हुए उन्हें अपनी पार्टी से जोड़ने की कोशिश कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बेरोजगारी के आंकड़ों को पेश कर सूबे की योगी सरकार पर सियासी निशाना भी साधा जा रहा है.
यात्रा को आज पार्टी सांसद और यूपी के प्रभारी संजय सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया. यात्रा में तकरीबन सौ कार्यकर्ता लगातार चलेंगे. हर दिन बीस किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य तय किया गया है. इस यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी यूपी की सियासत में अपने बढ़ते दखल का संदेश भी देना चाहती है. यात्रा के शुभारंभ के मौके पर भारी भीड़ जुटाकर पार्टी ने लोगों को इसका अहसास भी कराया.