Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

टोक्यो ओलंपिक: खेल गांव परिसर में मिला कोरोना संक्रमण का पहला मामला

टोक्यो ओलंपिक के आयोजन पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच टोक्यो ओलंपिक आयोजनकर्ताओं ने पुष्टि की है कि खेल गांव परिसर में कोरोना संक्रमित का एक मामला सामने आया है। खेलों के महाकुंभ की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है। खेल गांव में कोरोना का मामला आने पर ओलंपिक के आयोजन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि कोविड-19 वैश्वविक महामारी के देखते हुए टोक्यो में 6 हफ्ते का कोरोना आपातकाल लागू है। पिछले कुछ दिनों में अगर देखा जाए तो टोक्यो में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। 
ओलंपिक खेल गांव में यह कोरोना का मामला ऐसे समय में आया है जब खेलों की शुरुआत होने में 6 दिन बचे हैं। जापान सरकार ने टोक्यो में कोरोना का असर ज्यादा न हो उसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। लेकिन इसके बावजूद राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जो चिंता विषय है। इसी हफ्ते टोक्यो में बीते छह महीने में सबसे ज्यादा कोरोना को मामले आए थे। इससे पहले कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई देशों ने अपने एथलीटों को टोक्यो भेजने से इनकार कर दिया था।