Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया

कोलकाता। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को एक ही ओवर में दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।