Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

उत्तराखंड में सर्वाधिक मतदान के मामले में हरिद्वार जिला टॉप पर

 देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में इस बार 81 लाख 72 हजार 173 में से 53 लाख 42 हजार 462 मतदाताओं ने मतदान किया। यह 65.37 प्रतिशत है जबकि 2017 में प्रदेश में 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। सर्वाधिक मतदान के मामले में हरिद्वार जिला टॉप पर है जबकि ऊधमसिंह नगर दूसरे और उत्तरकाशी जिला तीसरे स्थान पर है।