Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं!

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस्तीफे के पीछे की वजह बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया गया है. हालांकि येदियुरप्पा ने इस बात से इनकार कर दिया है. येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि यह बिल्कुल सच नहीं है.
सूत्रों से जानकारी मिली है कि बढ़ती उम्र और खराब सेहत की वजह से अब उनका मुख्यमंत्री बने रहना संभव नहीं है. शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी. आज उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी से मुलाकात की. यहां भी येदियुरप्पा ने अपनी बात दोहराई. इसके बाद पार्टी आलाकमान ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला लिया जाएगा. जल्द ही विधायक दल की बैठक होगी. तब तक येदियुरप्पा अपने पद पर बने रहेंगे.