Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

बीजेपी सरकार में जनता महंगाई से त्रस्त, पेट्रोल की कीमत पहुंची 100 के पार : सचिन पायलट

देहारादून, न्यूज़ आई। बीजेपी सरकार को महंगाई पर घेरने और उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कवायद में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट देहरादून पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने उत्तराखंड की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर बीजेपी को घेरने की कोशिश की।
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह सड़क मार्ग से होते हुए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। सचिन पायलट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उत्तराखंड की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है और बीजेपी आलाकमान राज्य पर पांच सालों में तीन-तीन मुख्यमंत्री थोप रहा है।
सचिन पायलट ने कहा कि ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 पर पहुंची और 6 माह के भीतर 66 बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े। उन्होंने कहा कि 7 सालों में 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे आए और पेट्रोल-डीजल में एक्ससाइज ड्यूटी बढाई गई। सचिन पायलट ने कहा कि भारत सरकार ने पेट्रोल पर प्रति लीटर 33 रुपए सेस लगाया है, डीजल पर 32 रुपए सेस है। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से आंदोलनरत हैं सरकार उनकी समस्या को नहीं सुन रही है। भारत की कंपनियों को कमजोर करने का काम किया है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे।