Breaking News
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
  • माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
  • सीएम धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।

प्रदेश में एक हफ्ता और आगे बढ़ाया कोरोना कर्फ़्यू, दुकानों को खोलने की समय सीमा में दी गयी छूट

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में जारी कोविड कर्फ़्यू को एक हफ्ता और आगे बढ़ा दिया है। लेकिन इस बार इसमें आम जनता को कई और राहत दी गई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है की अब राज्य के भीतर कोई भी उत्तराखंड वासी किसी भी जनपद में आवागमन कर सकता है। पहले मैदानी जनपदों से पहाड़ी जनपदों में जाने के लिए आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य किया गया था। वहीं अब दुकानें सुबह 08 बजे से रात के 09 बजे तक खुल सकेगी, पहले यह समय शाम के 07 बजे तक था। फ्लाइट से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों में कोविड वैक्सीन की दोनो डोज लगवा चुके यात्री को बिना किसी रिपोर्ट के आने की अनुमति दी गई है। वहीं अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स और वाटर पार्क राज्य के भीतर खुल सकेंगे। बाकी पुरानी शर्ते लागू रहेंगी।