Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

सीएम योगी ने कोरोना वैक्सीन की ली दूसरी खुराक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली और सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि टीके की दूसरी खुराक लेकर मन प्रफुल्लित है.
योगी ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ”आज स्वदेशी कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लेकर मन प्रफुल्लित है. आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में टीके का यह ‘सुरक्षा कवच’ सभी नागरिकों को मुफ्त प्रदान किया जा रहा है.” उन्होंने जनता से टीके लगवाने की अपील करते हुए कहा, ”आप सभी लोग भी अपना क्रम आने पर अवश्य लगवाएं ‘टीका जीत का’ . तभी कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा.” इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गत पांच अप्रैल को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी.