Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

अफगानिस्तान के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैनी नजर बनाए हुए

अफगानिस्तान के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैनी नजर बनाए हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक बुलाई है. बैठक में अफगनिस्तान के ताज़ा हालत पर चर्चा की जा रही है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मल सीतारमन शामिल हैं, विदेश मंत्री जयशंकर के अमरीका में होने की वजह से वे बैठक में नहीं हैं.
सुरक्षा मामलों की केबिनेट की इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित दोवाल भी शामिल हैं, NSA अजित दोवाल की तरफ़ से विस्तार से अफ्गनिस्तान के हालत पर तथ्यों को रखा जा रहा है, बैठक में क्षेत्रीय राजनीतिक, सामरिक और कूटनीतिक हालत पर विस्तार से चर्चा की गयी है.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित दोवाल की तरफ़ से बताया गया है कि क्षेत्र के सभी प्रमुख देशों के साथ लगातार सम्पर्क में हैं. अफ्गनिस्तान में हालात तेज़ी से बदल रहे हैं और अभी भी अशरफ़ गनी के देश छोड़ने के बाद ये साफ़ नहीं है कि नई सरकार का स्वरूप कैसा होगा.