Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

भारत सरकार सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध: विदेश मंत्रालय

दो दशक तक चले युद्ध के बाद अमेरिका के सैनिकों की वापसी से 2 सप्ताह पहले तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने काबुल पर तालिबान का फिर से कब्जा होने के बाद अफगानिस्तान में हालात को लेकर सोमवार को फोन पर बातचीत की. इस दौरान जयशंकर ने काबुल में हवाईअड्डा संचालन बहाल किए जाने की अत्यधिक आवश्यकता पर बल दिया.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूतावास कर्मियों को काबुल से भारत वापस लाने का कार्य पूरा हो गया है. मंत्रालय ने कहा कि इस काम को दो फेज में पूरा किया गया. साथ ही कहा कि अफगान के लोगों के लिए हमारा वीजा सर्विस ई-इमरजेंसी वीजा सेवा के जरिए जारी रहेगा. हमें पहले ही अफगान सिख और हिंदू समुदाय के नेताओं से अनुरोध प्राप्त हो चुके हैं, और हम उनके संपर्क में हैं. भारत सरकार सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है और काबुल हवाई अड्डा जब कॉमर्शियल ऑपरेशन के लिए खुलेगा तब उड़ान की व्यवस्था शुरू करेगी.