Breaking News
  • लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ : मुख्यमंत्री
  • वंदे मातरम: पूरा गान देश की एकता का प्रतीक; अब भारत को और विभाजित नहीं होने दिया जाएगा- शिवराज सिंह चौहान
  • रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात
  • 3 लाख से अधिक बहनें बनीं लखपति दीदी, सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
  • प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बढ़ा रहीं आत्मनिर्भरता की ओर कदम

विराट कोहली के बाद भारतीय टीम को नए कप्तान की करनी होगी तलाश !

नई दिल्ली: विराट कोहली के पास बतौर कप्तान खुद को साबित करने के लिए अब बहुत कम समय बच गया है. अगर विराट कोहली भारत को 2021 टी-20 वर्ल्ड कप, 2022 टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में से किसी एक टूर्नामेंट की ट्रॉफी भी नहीं दिला पाए, तो उनकी कप्तानी जा सकती है. 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली की उम्र 34-35 साल की हो जाएगी, ऐसे में भारतीय टीम को नए कप्तान की तलाश होगी. बता दें कि एक ऐसा खिलाड़ी है, जो विराट कोहली की जगह टीम इंडिया का परमानेंट कप्तान बन सकता है.
ऋषभ पंत टीम इंडिया के अगले कप्तान बन सकते हैं. पिछले कुछ महीनों में पंत ने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और यही कारण है कि उनकी तीनों फॉर्मेट में जगह पक्की हो चुकी है. ऋषभ पंत के पास एक स्मार्ट दिमाग है. ऋषभ पंत में कप्तान बनने के सारे गुण मौजूद हैं. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए पंत ने शानदार काम किया है.