Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज

नई दिल्ली| पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अटकलों को खारिज करते हुए गुरुवार को स्पष्ट किया कि वह भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस में बने रहने का उनका कोई इरादा नहीं है। भाजपा में शामिल होने के किसी भी कदम से इनकार करते हुए, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ देंगे, क्योंकि उन्हें पूरी तरह से अपमानित किया गया और उन पर भरोसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा, “मैं इस्तीफा दूंगा, पार्टी में नहीं रहूंगा।” उन्होंने कहा कि वह अभी भी पंजाब के हित में अपने विकल्पों के बारे में सोच रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मैं इस तरह का अपमानजनक व्यवहार बर्दाश्त नहीं करूंगा।” उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत और विश्वास उन्हें कांग्रेस में बने रहने की अनुमति नहीं देते हैं।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, पार्टी में वरिष्ठों को पूरी तरह से दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कपिल सिब्बल के घर पर हमले की भी निंदा की।