Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

मुख्यमंत्री से फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को देर सायं फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भेंट की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आजकल देहरादून, हरिद्वार, मसूरी में फिल्म ’मिली’ का फिल्मांकन किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे पास नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, मुन्स्यारी, चोपता, हर्षिल, पौड़ी, धनोल्टी समेत देश दुनिया के बेहतरीन शूटिंग डेस्टिनेशन हैं। उत्तराखण्ड में फिल्माकारां को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कपूर से राज्य में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव देने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िल्मकारों से मिले सुझावों के अनुरूप फिल्म नीति में संशोधन किये जाएंगे।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान भी उपस्थित थे।