Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डामटा में यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में किया प्रतिभाग

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सोमवार सुबह नौगांव डामटा पहुंचे। तीन दिवसीय 22 वें राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में सीएम शामिल होने पहुंचे। समारोह में भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सीएम धामी ने सभी को इगास की शुभकामनाएं दी। कहा कि आज यमुना घाटी खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हो रहा है जिसमें अनेक प्रकार के सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों में आयोजित किए जाते हैं। हमारी सरकार ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देती है।