Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

कोहली और पूरी टीम की नजरें टी20 विश्व कप को कब्जाने की होगी: गौतम गंभीर

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि कप्तान विराट कोहली की नजरें यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप को जीतने पर होगी। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बेहतर करना चाहेगी क्योंकि उन्होंने 2007 के बाद से अब तक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। कोहली का भारतीय टीम के टी20 टीम के कप्तान के रूप में यह आखिरी टूर्नामेंट होगा।
गंभीर ने कहा, “मुझे यकीन है कि कोहली और पूरी टीम की नजरें बेहतर करने पर होगी, क्योंकि खिताब जीते हुए 14 वर्षो का लंबा समय हो गया है। यह सिर्फ कोहली के लिए नहीं है कि वह आखिरी बार टी20 प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे बल्कि यह टूर्नामेंट जीतने के लिए होगा तथा कोहली भी विजयी कप्तान बनना चाहेंगे।”