Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल आ रहे हैं। इस आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य में मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाने वाला है। इस आयोजन को जोरशोर से मनाए जाने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। इसी को लेकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें यह प्रयास करना है कि प्रदेश के हर क्षेत्र के जनजातीय बंधु इस आयोजन में अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हों।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए पंचायतों से लेकर राजधानी तक तैयारियां की जाएंगी।