Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

विराट कोहली गलत शॉर्ट मारकर हुए आउट: हरभजन सिंह

नई दिल्ली| आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को हुए मैच में न्यूजीलैंड द्वारा भारत की शर्मनाक हार पर भारतीय पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने विराट कोहली के आउट होने पर बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि कीवी टीम ने भारतीय टीम के कप्तान को आउट करने के साथ उनके अहंकार को भी चोट पहुंचाई है। उन्होंने आगे कहा, “भारतीय कप्तान ने रविवार को हुए मैच में 17 गेंदों में मात्र 9 रन बनाए थे। उन्होंने अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेला। वह गलत शॉर्ट मारकर आउट हो गए। ऐसे शॉर्ट से उन्हें बचना चाहिए। अगर वह उसी गेंद को कवर पर मारते या बाहर निकलकर खेलते, तो मुझे लगता है कि यह एक बेहतर विकल्प होता।”