Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगा पाकिस्तान: शोएब मलिक

अबु धाबी। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इसे लेकर पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने मंगलवार को कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को हराने के बाद हमें टूर्नामेंट में गति मिली। पाकिस्तान ने 24 अक्टूबर को अपने शुरुआती सुपर 12 मैच में भारत को 10 विकेट से हरा दिया था। इस जोरदार जीत के बाद बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने जो गति हासिल की, उसे जारी रखते हुए पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को भी मात दी। अब मंगलवार को पाकिस्तान नामीबिया को हराकर दो अंक और अर्जित करने पर ध्यान देगा और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगा।