Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

अखिलेश यादव ने ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ मनाने की करी घोषणा

लखनऊ। एक ओर जहां बीजेपी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर हमला तेज कर दिया है तो समाजवादी पार्टी ने घोषणा की है कि हर महीने की 3 तारीख को लोगों को भाजपा की क्रूरता याद दिलाने के लिए ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के लोगों, किसानों और सपा कार्यकतार्ओं और सहयोगियों, सभी शुभचिंतकों से निर्णय का समर्थन करने का आग्रह किया है।
3 अक्टूबर को, चार किसानों को एक एसयूवी द्वारा कथित तौर पर कुचल दिया गया था, जब वे एक कार्यक्रम में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर लौट रहे थे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी मौजूद थे। किसानों का आरोप है कि एसयूवी टेनी की थी और उसमें उनका बेटा आशीष मिश्रा था।