Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

विराट कोहली ने भारतीय सपोर्ट स्टाफ का जताया आभार

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को निवर्तमान कोचिंग स्टाफ रवि शास्त्री, भरत अरुण और आर श्रीधर का भारतीय टीम को एक मजबूत टीम बनाने में योगदान के लिए आभार जताया है। मुख्य कोच शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत और क्षेत्ररक्षण कोच श्रीधर की तिकड़ी ने सोमवार को नामीबिया के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप के आखिरी मैच के साथ अपना कार्यकाल खत्म किया।
वहीं, भारत यूएई में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने में विफल रहा, शास्त्री-कोहली की जोड़ी ने भरत और श्रीधर के साथ टीम को टेस्ट में शीर्ष तक पहुंचाया।
कोहली ने ट्विटर पर लिखा, “आप सभी का इस अद्भुत यात्रा के लिए धन्यवाद। आपका योगदान अपार रहा है और भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं।”