Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 32 लाख पार

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 32 लाख पार हो चुका है। वहीं, 48 दिन की केदारनाथ यात्रा में घोड़े- खच्चर, हेली सेवा, डंडी- कंडी सहित होटल, रेस्तरां व्यापारियों ने 300 करोड़ कारोबार किया है। इस बार दो मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। 18 जून को बाबा केदार के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 11.40 लाख पार हो चुकी है। पिछले एक महीने का औसत निकला जाए तो प्रतिदिन 24 हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

घोड़ा -खच्चर संचालन से 67 करोड़ की आय

केदारनाथ धाम यात्रा देश की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक है। 20 किलोमीटर का कठिन पैदल मार्ग पार करने के बाद हिमालय पर्वत की गोद में बसे 11 वें ज्योतिलिंग के दर्शन हो पाते हैं। इस कठिन पैदल धार्मिक यात्रा में घोड़ा -खच्चरों का बेहद अहम योगदान होता है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि 18 जून तक 227614 श्रद्धालु घोड़े खच्चरों केदारनाथ धाम पहुंचे। इससे लगभग 67 करोड़ की आय प्राप्त हुई है।

केदारनाथ हेली सेवा से 60 करोड़ का कारोबार

केदारनाथ हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया, इस वर्ष आठ कंपनियां नौ हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन कर रही हैं। 18 जून तक 49247 श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। हेलिकॉप्टर किराये के रूप में 60 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है।

डंडी-कंडी से दो करोड़ की कमाई

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डंडी-कंडी का संचालन किया जाता है। इस वर्ष की यात्रा के लिए 7000 से अधिक डंडी-कंडी संचालक पंजीकृत हैं। 18 जून तक डंडी- कंडी से दो करोड़ 2 लाख, 71 हजार 300 रुपए की आय प्राप्त हुई है। इसमें गंदगी फैलने एवं अन्य नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न प्रतिष्ठानों का 417000 रुपये का चालान कर जुर्माना वसूला गया।

टैक्सी संचालन से 14 करोड़ की आय

सहायक परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा के लिए सोन प्रयाग से गौरीकुंड तक टैक्सी शटल सेवा के लिए 225 गाड़ियां पंजीकृत हैं। प्रति यात्री आने व जाने का किराया 100 रुपये है। 11 लाख 40 हजार श्रद्धालु शटल सेवा से गौरीकुंड पहुंचे। इस साल नई पहल करते हुए 25 गाड़ियां महिला एवं बुजुर्गों के लिए आरक्षित की गई हैं। प्रति गाड़ी में औसतन 10 सवारी यात्रा कर सकती हैं।