Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रदेश को देंगी बड़ी सौगात

तीन दिवसीय भ्रमण के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून पहुंचीं हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुई। उनके कार्यक्रम के चलते एयरपोर्ट पर अलर्ट रहा। राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले एयरपोर्ट के अंदर और बाहर की सुरक्षा को और अधिक चाकचौबंद कर दिया गया। पुलिस ने एयरपोर्ट से सटे इलाकों, होटल, बैंकों और अन्य जगहों पर तलाशी और पूछताछ शुरू की गई। वहीं एयरपोर्ट से सटे जंगलों में पुलिस लगातार काम्बिंग कर डेरा डाले रहे। राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना जून माह से आम जनता के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 20 जून को इसका विधिवत् उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति आशियाना परिसर के 132 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक पार्क, 19.5 एकड़ भूमि पर लोवर एस्टेट है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने जा रही है। देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना पहली बार आम जनता के लिए खोला जाएगा। वहीं आशियाना परिसर में बन रहे अत्याधुनिक पार्क से देहरादून को हरा-भरा स्थान प्राप्त होगा। इससे पूरे शहर और आम लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आशियाना परिसर में 132 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक पार्क तैयार किया जा रहा है।