Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

UP ELECTION 2022: अमित शाह ने अखिलेश यादव पर लगाया बड़ा आरोप

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के नेता और गृह मंत्री अमित शाहने सोमवार को उत्तर प्रदेश स्थित सीतापुर में रैली की. इस दौरान अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा – “मैंने चश्मा पहना मुझे इससे एकदम साफ दिखाई देते हैं… अखिलेश बाबू भी एक चश्मा पहनते है… उनको एक शीशे से धर्म… दूसरे से जाति दिखाई देती है.. और कुछ दिखाई नहीं पड़ता है.. आप लोगों का तो नंबर ही नहीं लगना…” गृह मंत्री ने कहा “सपा-बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश आतंकवाद और दंगा का केंद्र माना जाता था. सपा-बसपा को सिर्फ अपनी जाति दिखाई पड़ती थी. केवल और केवल नरेन्द्र मोदी जी की सबका साथ, सबका विकास की राजनीति ही उत्तर प्रदेश का भला कर सकती है.” उन्होंने कहा “विपक्ष के नेता आपके पास आएंगे. जाति की, धर्म की, अगड़े की, पिछड़े की बात करेंगे लेकिन आपको इन सबसे ऊपर उठकर, मन में भारत माता की तस्वीर को याद करके, कमल के निशान पर वोट करना है.”