Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

आपदा पीड़ितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा

देहरादून, न्यूज़ आई: कुमाऊं मंडल में आई आपदा के दृष्टिगत दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु कुल 01 लाख 52 हजार 601 रुपए की धनराशि दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह चेक दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने सौंपा। मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान की गई इस सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।