Breaking News
  • सैनिकों के अनुशासन और समर्पण से प्रेरणा लेकर जनता की सेवा कर रहा हूँ – मुख्यमंत्री
  • पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण पुननिर्माण किया गया
  • स्वर्गीय दिवाकर भट्ट जी का संघर्षशील व्यक्तित्व उत्तराखंड की जनराजनीति की पहचान- मुख्यमंत्री
  • सीएम धामी ने पेश किया 111,703.21 करोड़ का बजट, पिछले साल से 10% अधिक

सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त व आयुक्त ने सीएम से की भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त एवं आयुक्तगणों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आयोग द्वारा अवगत कराया कि जनपदों के द्वारा दी जा रही अधिसूचित 265 सेवाओं के सम्बन्ध में आयोग द्वारा जिलों को श्रेणीबद्ध (रैकिंग) किया गया है। जिसके तहत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्तर के जिलों को सुशासन दिवस के मौक़े पर वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के लिए “सेवा का अधिकार पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आयोग से अपेक्षा की गई है कि “अपणि सरकार पोर्टल” और “सीएम हेल्पलाइन” का अनुश्रवण आयोग द्वारा किए जाने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व न्यायालयों में लम्बित वादों पर चिन्ता जताई गई तथा यह निर्देश दिए गए कि राजस्व न्यायालयों के लम्बित वादों (ठंबा स्वह) का भी आयोग अनुश्रवण करे। इस दौरान मुख्य आयुक्त एस० रामास्वामी, आयुक्त अनिल रतूड़ी, डी.एस. गर्ब्याल, सचिव गिरीश चन्द्र गुणवन्त, वरिष्ठ वित्त अधिकारी बी. बी. ध्यानी भी मौजूद रहे।