Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

धामी सरकार ने पेश किया इतिहास का सबसे बड़ा बजट

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1,01,175.33 करोड़ का बजट पेश किया है. पिछले बजट की तुलना में इस वर्ष के बजट में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई है. उत्तराखंड के प्रथम बजट से इस बार का बजट 24 गुना अधिक है. बजट इकोलॉजी, इकोनॉमी, इनोवेशन, इन्क्लूसिव और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और एकाउंटेबिलिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना, प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, होमगार्ड कल्याण कोष का गठन, पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए रिवाल्विंग फंड की स्थापना जैसी अनेक नए पहलुओं को इसमें शामिल किया गया है.

मी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया. जिसके तहत वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,01,175.33 करोड़ (1 लाख 1 हजार 175 करोड़) का बजट पेश किया. अगर विभागवार बजट के ब्यौरे पर नजर दौड़ाएं तो सबसे ज्यादा बजट शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 6,417 करोड़ 48 लाख 6 हजार रुपए दिया गया है.

सीएम धामी ने कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा. कृषि, उद्योग, ऊर्जा, अवसंरचना, संयोजकता, पर्यटन और आयुष को आधार बनाकर राज्य के समग्र विकास के लिए ठोस योजनाएं तैयार की गई हैं. ये 7 प्रमुख क्षेत्र उत्तराखंड के विकास के सप्तऋषि के रूप में कार्य करेंगे. साथ ही राज्य को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनाएंगे.