Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

बजट राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में धामी सरकार ने आज बजट विधानसभा में पेश किया है. उत्तराखंड के इस बजट में पीएम मोदी की छाप देखने को मिली. उत्तराखंड का ये बजट ‘नमो’ की थीम आधारित रहा. बजट के दौरान ‘ ‘GYAN’ का भी जिक्र किया गया. जिसे पीएम मोदी अक्सर बोलते हैं. ‘GYAN’ का मतलब गरीब, युवा, अन्नदाता,नारी है. बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता की. जिसमें उन्होंने बजट की खासियत को गिनाया.

धामी सरकार ने पेश किया इतिहास का सबसे बड़ा बजट: बता दें कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1,01,175.33 करोड़ का बजट पेश किया है. पिछले बजट की तुलना में इस वर्ष के बजट में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई है. उत्तराखंड के प्रथम बजट से इस बार का बजट 24 गुना अधिक है. बजट इकोलॉजी, इकोनॉमी, इनोवेशन, इन्क्लूसिव और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और एकाउंटेबिलिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना, प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, होमगार्ड कल्याण कोष का गठन, पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए रिवाल्विंग फंड की स्थापना जैसी अनेक नए पहलुओं को इसमें शामिल किया गया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस बार के बजट में शिक्षा जैसे विभाग के लिए बड़ा बजट रखकर ‘पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया’ स्लोगन को सार्थक किया गया है. यह बजट (नमो) अर्थात नवाचार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, महान विरासत और ओजस्वी मानव संसाधन की थीम पर आधारित है. उन्होंने कहा कि बजट में राज्य के समावेशी एवं समग्र विकास के लिए (ज्ञान) अर्थात गरीब कल्याण, युवा, अन्नदाता एवं नारी कल्याण को केंद्र में रखा गया है. राज्य सरकार ने इस बजट में वित्तीय प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम अपने संसाधनों से राज्य की आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे. बजट में शिक्षा, ग्रामीण विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा और उद्योग आदि क्षेत्रों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.