Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

एक बार फिर से धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम करने के लिए तैयार सिद्धार्थ मल्होत्रा

नई दिल्ली। करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा का ऐलान हाल ही में हुआ था। इस फिल्म के जरिये सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। योद्धा एक एक्शन फिल्म होगी और आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म के मुहूर्त शॉट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें से पहली तस्वीर मुहूर्त पूजा के दौरान की है, जिसमें फिल्म का क्लैपबोर्ड और भगवान की प्रतिमा दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में अभिनेता सिद्धार्थ एक शॉर्ट को फिल्माने के लिए तैयार दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा-‘योद्धा शूटिंग शुरू।