Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

स्वरा भास्कर ने बाबरी मस्जिद को लेकर किया विवादित ट्वीट !

अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सोमवार को बाबरी मस्जिद को लेकर एक ट्वीट किया, जिसके बाद वह एक बार फिर से विवादों में आ गईं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा-‘भगवान का घर तोड़ना पाप होता है। चाहे वे किसी के भी भगवान हों।’ इसके साथ ही स्वरा ने हैशटैग बाबरी मस्जिद भी लगाया है। इसके अलावा स्वरा ने एक और ट्वीट में मशहूर दिवंगत शायर कैफ़ी आजमी की कविता की चंद लाइनें साझा की हैं। स्वरा के इस ट्वीट के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं।
यूजर्स स्वरा से पूछ रहे हैं कि लुटेरे बाबर ने क्यूँ तोड़ा था भगवान का घर, इसपर थोड़ा प्रकाश डालें?” तो वहीं एक अन्य यूजर ने स्वरा को सपोर्ट करते हुए लिखा-‘भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कहा था के बाबरी मस्जिद किसी मंदिर को तोड़ कर बनाई गई है इसका कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वहां मंदिर बन रहा है। ये कैसा संविधान है? किस तरह का फैसला है ये? कैसा न्याय व्यवस्था है ये?’