Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS बिपिन रावत समेत सेना के बड़े अधिकारी थे सवार

तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत मौजूद थे. सेना का हेलीकॉप्‍टर तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है. हेलीकॉप्‍टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ, जनलर विपिन रावत भी सवार थे. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हेलीकॉप्‍टर में 14 लोग सवार थे.हादसा तमिलनाडु के कूनूर में हुआ. कुछ घायलों को अस्‍पताल ले जाया गया है. स्‍थानीय टीवी चैनल पर दुर्घटनास्‍थल की तस्‍वीरों में गहरे धुएं और आग के साथ हेलीकॉप्‍टर के मलबा भी दिखाई दे रहा है, जानकारी के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थीं. क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत, उनकी पत्नी, एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट मौजूद थे.