Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

पंचतत्व में विलीन हुए सीडीएस बिपिन रावत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली/देहरादून,न्यूज़ आई: देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई. बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियों कृतिका और तारिणी ने अपने माता-पिता को अंतिम संस्कार किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, अन्य देशों के अधिकारियों समेत कई हस्तियां सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम दर्शन के लिए श्मशान घाट पहुंची.