Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

डॉ. संतोष कुमार द्वारा लिखित पुस्तक कोरोना से बचाव एक सजग पहल का सीएम ने विमोचन किया

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. संतोष कुमार द्वारा लिखित पुस्तक कोरोना से बचावः एक सजग पहल का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के प्रभाव से समाज का प्रत्येक वर्ग प्रभावित हुआ, ऐसी परिस्थिति में इस वैश्विक महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों एवं अनुभवों के साथ कोविड महामारी से बचाव एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश पुस्तक में किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तिका समाज से जुड़े प्रत्येक वर्ग के लिए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा जन सेवा का सराहनीय कार्य किया गया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मोहन सिंह रावत गांववासी, पुस्तक के लेखक एम्स के सीनियर लाइब्रेरियन डॉ. संदीप सिंह, सहायक लेखिका सुश्री राखी मिश्रा मौजूद थे।