Breaking News
  • राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में विवाहित महिलाओं पर परिवार की बर्बरता पर महिला आयोग अध्यक्ष सख्त, एसएसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • प्रदेश में पोलिंग पार्टियों के लौटने के बाद जारी हुआ नया मतदान प्रतिशत
  • वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल समुचित कदम उठाने के दिये निर्देश
  • केदारनाथ धाम में घोड़े-खच्चरों के रात्रि विश्राम पर लगाया प्रतिबंध, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
  • एम्स के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू, टॉपर छात्र-छात्रों को देंगी मेडल

राज्यपाल ने महिला आयोग की अध्यक्ष से महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा

देहरादून, न्यूज़ आई : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने महिला आयोग की अध्यक्ष से महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल भी उपस्थित रहीं।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाएं परिवर्तन की क्रांति लाने में सक्षम हैं। यहां की महिला परिवार का सबसे सशक्त सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं भी जनपदों के भ्रमण के दौरान महिला समूहों के कार्य को देखा है जिससे वे बेहद प्रभावित हुए हैं। राज्यपाल ने अध्यक्ष से कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सही मार्केट और उनके पैकेजिंग, ब्रांडिंग में सहायता करें। उन्होंने कहा कि आयोग स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों में वैल्यू एडिशन और उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण आदि में भी मदद करें।

अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि आयोग महिलाओं से सम्बन्धित शिकायतों के निपटारे के अलावा समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने राज्यपाल को आश्वासन दिया की आयोग उत्तराखण्ड में महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों में सहयोग करेगा।

इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल जी ने आयोग द्वारा किये जा रहे अन्य गतिविधियों की जानकारी भी राज्यपाल को दी।