Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने समस्याओं से कराया अवगत

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने पर बेरोजगार संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याएं सुनी तथा उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी की समस्याओं के निराकरण का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान आन्दोलन से नही आपसी बातचीत से होता है। इस अवसर पर फार्मशिष्ट एसोसिऐशन के जयप्रकाश, महादेव गौड़, दाई संगठन की भुवना देवी, शिक्षा प्रेरक संगठन के संजय, राज्य आन्दोलनकारी क्रान्ति कुमार, बेरोजगार संघ के बोबी पंवार आदि उपस्थित थे।